मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी तथा भरतपुर (राजस्थान) की सांसद एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी संजना जाटव का ग्वालियर से मुरैना आते समय बानमोर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।
कांग्रेस की मजबूती का संदेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचित्र सिंह महाना ने अपने समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दोनों अतिथियों का पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया।
कांग्रेस नेताओं ने किया दावा
कांग्रेस के नेताओं ने अपने दौरे के दौरान दावा किया कि आने वाले वक्त में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही आएगी, क्योंकि बीजेपी के राज में हर वर्ग परेशान है। महंगाई अपने चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, बुजुर्गों की पेंशन भी मात्र ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।


