P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशफिल्मी स्टाइल में पत्नी ने करवाई पति की हत्या… प्रेमियों ने एक्सीडेंट...

फिल्मी स्टाइल में पत्नी ने करवाई पति की हत्या… प्रेमियों ने एक्सीडेंट कर घटना को दिया अंजाम

पत्नी ने प्रेमियों संग रची पति की हत्या की साजिश

श्योपुर/ धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/श्योपुर के कराहल में एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में पति की हत्या ऐसे करवा दी और उसे सड़क दुर्घटना का मामला बना दिया। दरअसल श्योपुर जिले के कराहल के नाई मोहल्ला निवासी 49 वर्षीय शिक्षक रमाकांत पाठक का शव बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नौनपुरा घाटी में मिला, मृतक शिक्षक चकरामपुरा विद्यालय में पदस्थ था।

घाटी में मिला शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव
जानकारी के मुताबिक शिक्षक रमाकांत पाठक 26 दिसम्बर को सुबह 9 बजे अपने घर से निकला था.मृतक शिक्षक ने अपनी पत्नी को बताया था कि बह कराहल से 9 किलोमीटर दूर सेसईपुरा में किसी काम से जा रहा है. और बह अपना काम करके जल्द ही वापस लौट आएगा.जब काफी देर शिक्षक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन शिक्षक का कोई सुराग नहीं लगा.पुलिस को शनिवार यानी 27 दिसंबर को जानकारी मिली कि कराहल से 7 किलोमीटर दूर नौनपुरा घाटी में एक शव पड़ा हुआ है,सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि यह शव तो शिक्षक रमाकांत पाठक का है।

परिजनों ने फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की मांग कर खुलासे की मांग की
शिक्षक का शव मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे. परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाने की मांग की थी,हालांकि मुरैना से फॉरेंसिक टीम आई और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच की और करीब 5-6 घंटे की जांच के बाद परिजनों को आश्वाशन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और खुलासा भी किया जाएगा.उसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया।

पत्नी ही निकली अपने पति की हत्या की मास्टरमाइंड
पुलिस के खुलासे में सामने आया कि मृतक शिक्षक रमाकांत पाठक की पत्नी साधना पाठक ने अपने प्रेमी सतनाम सिंह और मनीष जाटव के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है,सतनाम सिंह पुलिस की गाड़ी चलाने का काम करता था, वहीं दूसरी और एक और प्रेमी मनीष जाटव जो कि पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में पदस्थ था, इन्होंने मिलकर शिक्षक को मौत के घाट उतारा है।

एसडीओपी बोले – मृतक शिक्षक की पत्नी ने षडयंत्र रचकर प्रेमियों से अपने पति की हत्या करवाई
एसडीओपी प्रवीण कुमार अष्ठाना ने गुरुवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए कहा कि इस हत्या में शिक्षक का मर्डर करवाया गया, हत्या किसी और ने नहीं शिक्षक की पत्नी साधना पाठक और उसके दो प्रेमियों ने की, पत्नी साधना पाठक ने पति की हत्या का षड्यंत्र रचा,और प्रेमी सतनाम सिंह और मनीष जाटव ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया, इस घटना का प्लान एक दो महीने से चल रहा था. शिक्षक को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया गया था,26 दिसंबर को शिक्षक की पत्नी साधना पाठक और उनके दो प्रेमियों ने यह तय कर लिया था कि शिक्षक को रास्ते से हटाना है. तो मनीष जाटव प्ले सतनाम को फोन कर बुलाया सतनाम अपनी कर से कराहल पहुंचा, और फिर शिक्षक को किसी महिला से संपर्क करने के बहाने से सेसईपुरा ले गए,पूरी प्लानिंग के तहत नौनपुरा घाटी में टॉयलेट करने के बहाने उन्होंने कार रोकी तो पीछे से मनीष जाटव ने मृतक शिक्षक के सिर पर वार किया,सतनाम सिंह सरदार और मनीष जाटव ने उसे घसीटकर नीचे ले गए और मुंह दबाया गया जिससे उसकी मौत हो गई, उसके बाद लाश को मौके पर छोड़कर बाइक को कराहल से लाया गया, जिससे यह लगे कि उसकी हत्या नहीं बल्कि उसका एक्सीडेंट हुआ है वह दिखाने के लिए बाइक को पटका गया,. मृतक का टोपा आरोपियों की गाड़ी में रह गया था, उसको जलाया गया था,सभी घटना को आरोपियों के द्वारा कबूला गया है,पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है, जो सतनाम के साले के नाम पर रजिस्टर्ड है, तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,उन्हें न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट