P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore Water Crisis: कांग्रेसियों ने किया निगम मुख्यालय का घेराव… जमकर लगाए...

Indore Water Crisis: कांग्रेसियों ने किया निगम मुख्यालय का घेराव… जमकर लगाए नारे

सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम की कार्यप्रणाली से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिसकी कांग्रेस से हल्की झड़प भी हुई। कांग्रेसी निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे और हाथ में घंटा लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की याद दिला रहे थे।

पुलिस ने किया कांग्रेसियों को गिरफ्तार
नगर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसियों का आरोप है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है, आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रहा है, और मूलभूत सुविधाओं जैसे साफ पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट की स्थिति बदहाल बनी हुई है, जबकि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अभद्र बयान देने के साथ जनता की सिम्पेथी लेने के प्रयास में लगे हैं, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर धरना दिया और जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निगम प्रशासन ने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट