P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकरंट के वायर को छोड़ा खुला… दो मवेशियों की असामयिक मौत

करंट के वायर को छोड़ा खुला… दो मवेशियों की असामयिक मौत

अपराधियों की तलाश में पुलिस

अनूपपुर/मनोज तिवारी/खबर डिजिटल/ जिले के ग्राम पंचायत भामही में अज्ञात लोगों ने नंगी वायर पर करंट लगा रखा था, जिससे घटनास्थल पर ही दो मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों के मालिकों ने जानबूझकर वायर को खुला छोड़ने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा, वहीं अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मवेशी सोहनलाल पटेल पिता रामखेलावन पटेल के दो मवेशी करंट की चपेट में आ गए और दो मवेशियों की मौत हो गई। मामले को मंडल के उपाध्यक्ष उदयभान पटेल ने संज्ञान में लेकर के फुनगा चौकी में मामला दर्ज कराया है। पुलिस सरगर्मी से अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है, ताकि सारे मा्मले का खुलासा किया जाए।

पुलिस ने किया जल्द खुलासे का दावा
दावा है कि जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर करंट लगने वालों की खुलासा करेगी, क्योंकि जंगली जानवरों को मारने की नीयत से अपराधियों ने करंट वाली नंगी तार लगा रखी थी, फरियादियों की मांग है कि वन्य प्राणियों की सुरक्षा और मानव समुदाय की सुरक्षा के लिए ऐसे अपराधियों को सलाखों में डालना न्याय उचित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट