भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान और भागीरथपुरा जल कांड के विरोध में समाजवादी पार्टी ने राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस को बिना सूचना के पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी।
बंगले पर तैनात थे मात्र कुछ ही सुरक्षाकर्मी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर मात्र एक या दो सुरक्षाकर्मी ही थे। बंगले पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी खबर नहीं थी कि सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए आ रहे हैं। जिसके चलते आसानी से सपा कार्यकर्ताओं ने आसानी से मंत्री के बंगले की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। वहीं अब मंत्री के बंगले की सुरक्षा को बढ़ा दिया जाएगा।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने दी जानकारी
समाजवादी पार्टी के मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि इंदौर में दो महीने से लगातार रहवासी शिकायत कर रहे थे, लेकिन उन्होंने उस शिकायत को नजरअंदाज कर दिया और उसके बाद जब मीडिया सवाल पूछता है तो ये क्या भांग खा के जवाब दे रहे थे, जोकि घंटा जैसे शब्द का उपयोग किया।


