P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभागीरथपुरा दूषित जल कांड के बाद फूटा गुस्सा… कांग्रेस ने घंटा बजाकर...

भागीरथपुरा दूषित जल कांड के बाद फूटा गुस्सा… कांग्रेस ने घंटा बजाकर जताया विरोध

पोस्टर लगाकर जताई नाराजगी

खरगोन/अंकित बड़ोले/खबर डिजिटल/ इंदौर में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ घंटा बजाकर प्रदर्शन किया, और जमकर नारेबाजी की।

इंदौर का दूषित जल कांड गरमाया
दरअसल, इंदौर में दूषित पानी की आपूर्ति से हुई मौतों को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “घंटा मंत्री” लिखे पोस्टर भी जलाए। कांग्रेस ने इस मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है।

मृतकों के परिजन को 1-1 करोड़ रुपये देने की मांग
मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की भी मांग रखी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक और भीकनगांव की कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी ने नगरीय विकास प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इन्दौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट