मैहर/अनुराग सिंह/खबर डिजिटल/ जिले में रेस्टोरेंट में मामूली रकम को लेकर दबंगई और बेरहमी की तस्वीरें सामने आई है। जब रेस्टोरेंट में खाने के बाद कर्मचारी को महज 40 रुपये मांगना महंगा पड़ गया। उसके बाद बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
मारपीट की ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, तस्वीरें मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र स्थित ओम साईं रेस्टोरेंट की हैं, जहां खाने के बाद पैसे मांगने पर दबंग युवकों ने रेस्टोरेंट कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की। जानकारी के मुताबिक, दो युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। बिल 190 रुपये का बना, लेकिन युवक सिर्फ 150 रुपये देकर जाने लगे।जब कर्मचारी ने बचे हुए 40 रुपये मांगे, तो युवक भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने अपने आधा दर्जन साथियों को बुला लिया और कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की।
बदमाशों और साथियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर की मारपीट
रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।पूरी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।मारपीट में कर्मचारी को चोटें आई, पीड़ित कर्मचारी ने अमरपाटन थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है,पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है। बड़ा सवाल ये है कि मामूली रकम के लिए कानून को हाथ में लेने की इजाजत आखिर किसने दी? अब देखना होगा कि पुलिस इस दबंगई पर कितनी सख्त कार्रवाई कर पाती है।ट


