LIC बिल्डिंग के बगल में खुलेआम कब्जे का खेल, प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल
कटनी – LIC बिल्डिंग के बगल स्थित भूमि पर लगातार अवैध कब्जे का खेल चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि कब्जा करने वाले लोग दिनदहाड़े खुलेआम यह काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नजर नहीं आ रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कब्जाधारी रेडीमेड सीमेंटेड प्लेट मौके पर ला रहे हैं और मजदूरों से गड्ढे खुदवाकर उन्हें लगवाया जा रहा है। यह पूरा काम बिना किसी डर के किया जा रहा है, जिससे साफ जाहिर होता है कि कब्जाधारियों को किसी कार्रवाई का भय नहीं है।
वहीं दूसरी ओर, प्रशासनिक अधिकारी केवल कागजी जांच और फाइलों में ही उलझे हुए दिखाई दे रहे हैं। जमीनी स्तर पर न तो कोई प्रभावी कार्रवाई हो रही है और न ही अवैध निर्माण को रोकने के प्रयास नजर आ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों में इस स्थिति को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस खुलेआम हो रहे कब्जे पर कब और क्या कार्रवाई करता है।
LIC बिल्डिंग के बगल में खुलेआम कब्जे का खेल, प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल
सम्बंधित ख़बरें


