P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, सरकारी हॉस्पिटल में मरीजों को...

कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, सरकारी हॉस्पिटल में मरीजों को दी गयी थी फफूंद लगी दवा

भोपाल सरकारी हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही पर कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जयप्रकाश चिकित्सालय 1250 में मरीजों को फफूंद लगी दवाइयाँ दिए जाने के गंभीर मामले को लेकर सोमवार को यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव धनंजी गिरी के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।सीएमओ की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से कांच का आईना दिखाकर स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई सामने रखी साथ ही फफूंद लगी दवा को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया।

धनंजी गिरी ने कहा कि
“जेपी अस्पताल में मरीजों को फफूंद लगी दवाइयाँ देना बेहद गंभीर अपराध है। अगर समय रहते यह दवा मरीज को दी जाती तो उसकी जान जा सकती थी। सीएमओ का मौके पर मौजूद न होना यह दर्शाता है कि जिम्मेदार अधिकारी अपनी जवाबदेही से बच रहे हैं। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।”

अमन पठान ने कहा कि
“सरकारी अस्पताल आम और गरीब लोगों की आखिरी उम्मीद होते हैं, लेकिन यहाँ इलाज के नाम पर ज़हर दिया जा रहा है। यह पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता है। एनएसयूआई इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।”

मयंक सिंह ने कहा कि
“जेपी अस्पताल में जो हो रहा है वह केवल लापरवाही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का परिणाम है। अगर आज कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में और बड़ी घटनाएँ होंगी। युवा कांग्रेस मरीजों के हक की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।”
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस राहुल गिरी, अभय सोलंकी, प्रियांक सैकवार, अनिकेत द्विवेदी एवं अन्य साथी भारी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट