P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीखराब सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, स्कूली बच्चों के साथ...

खराब सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, स्कूली बच्चों के साथ मिलकर किया चक्काजाम


खराब सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, स्कूली बच्चों के साथ मिलकर किया चक्काजाम
कटनी – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवरी, हटाई और बछौली मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर नजर आया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने देवरी–हटाई–बड़वारा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्कूली बच्चों ने बयां किया दर्द
इस आंदोलन की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। कड़ाके की ठंड और उड़ती धूल के बीच बच्चे सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते नजर आए। बच्चों का कहना था कि खराब सड़क उनके लिए रोज की परेशानी बन चुकी है।
बच्चों ने बताया कि सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण आए दिन गिरकर चोट लग जाती है। बारिश के मौसम में सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे स्कूल यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। वहीं, सूखे दिनों में गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन में शामिल कक्षा 12वीं की छात्रा अंकिता राय ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रा का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अंकिता ने आरोप लगाया कि फोन पर बात करने के दौरान विधायक ने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि “आप आंदोलन करें, हमें कोई लेना-देना नहीं है।”
छात्रा ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि जनता की बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रशासन की समझाइश भी बेअसर
चक्काजाम की सूचना मिलते ही बड़वारा तहसीलदार ऋषि गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक सड़क निर्माण की ठोस तारीख और लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट