Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के सख्त निर्देश… किसानों की शिकायतों को गंभीरता...

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के सख्त निर्देश… किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लिया

जल्द निराकरण के दिए निर्देश

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ जिले में रबी सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने और बिजली से जुड़ी शिकायतों का त्वरित व गंभीरता पूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने दिए हैं। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा
बैठक में कलेक्टर सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए जल संसाधन विभाग और एमपीईबी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उन्होंने जल संसाधन, जनजातीय कार्य, श्रम, सामाजिक न्याय, वन एवं नगरीय प्रशासन विभागों को शिकायतों के संतोषजनक निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

शिकायतों के समाधान पर दिया जोर
कलेक्टर ने सभी विभागों को अपने अधीनस्थ अमले को फील्ड पर भेजकर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और विभागीय शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य स्वरोजगार मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना को लेकर निर्देश
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एमपीपीजीसीएल, एमपीईबी, स्वास्थ्य, पीएचई सहित अन्य विभागों को युवाओं के अधिक से अधिक पंजीयन में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आईटीआई प्राचार्य ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में अब तक 51 प्रतिशत प्रगति हासिल की जा चुकी है, और कार्य निरंतर जारी है।

वन विभाग के विभागों की ली क्लास
बैठक में वन विभाग से जुड़े विभिन्न विभागों के समन्वय बिंदुओं की भी समीक्षा की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले के 6995 नो मैप मतदाताओं की सुनवाई सोमवार से प्रारंभ हो गई है। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सुनवाई की जा रही है।

13 प्रकार के दस्तावेजों का सत्यापन
कलेक्टर सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि नो मैप मतदाताओं से संबंधित 13 प्रकार के दस्तावेजों का सत्यापन वन विभाग, शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, योजना, लोक सेवा प्रबंधन एवं ई-गवर्नेंस से समन्वय कर शीघ्रता से सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं स्थानांतरण से संबंधित प्रारूप-6, 7 एवं 8 के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, अपर कलेक्टर वंदना जाट सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट