P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJhabua News:धोखाधड़ी कर शादी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार

Jhabua News:धोखाधड़ी कर शादी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/झाबुआ पुलिस ने वैवाहिक धोखाधड़ी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कर्नाटक की एक ‘लुटेरी दुल्हन’ को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने फरियादी से ₹4.50 लाख ठगकर फर्जी तरीके से शादी रचाई थी।

घटना का संक्षिप्त विवरण: आवेदक देवेंद्र राठौर निवासी पेटलावद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मंजू और गीता जैन के माध्यम से उसकी शादी नागवा (निवासी धारवाड़, कर्नाटक) के साथ 18 नवंबर 2025 को संपन्न हुई थी।

इसके बदले में आरोपियों ने ₹4.50 लाख की वसूली की थी। शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हन जमीन विवाद का बहाना बनाकर कर्नाटक चली गई।

दुल्हन के जाने के बाद आवेदक को एक व्यक्ति का फोन आया, जिससे पता चला कि नागवा पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं, उसने आवेदक के बाद कर्नाटक में एक और व्यक्ति से भी शादी कर ली। वह अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह चलाती है।

पुलिस ने आवेदक की शिकायत पर धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीया नागवा को गिरफ्तार कर लिया गया है|

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट