अनूपपुर/मनोज तिवारी/खबर डिजिटल/ अनूपपुर जिले के ग्राम छिल्पा से खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा सरकार के विरोध में ग्रामीण स्तर पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की गति बनाए रखी। ग्रामीणों में मनरेगा योजना के तहत रोजगार छीने जाने को लेकर भारी आक्रोश देखा गया, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठित रूप से सामने रखा।
ग्राम सचिव, रोजगार सहायक के जरिए सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण सचिव एवं रोजगार सहायक के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य दिवस कम किए जाने, रोजगार के अवसर घटने और मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की बात प्रमुखता से उठाई गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस व युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे मौजूद
भगवानदास पटेल, सुंदरलाल प्रजापति, सुखनिधान साहू, हरिशरण पटेल एवं अंकित प्रजापति शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण यह योजना कमजोर होती जा रही है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के तहत रोजगार और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी जारी रही, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


