P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबड़वानी: बड़ी बिजासन माता मंदिर से दान राशि चोरी का खुलासा… पुलिस...

बड़वानी: बड़ी बिजासन माता मंदिर से दान राशि चोरी का खुलासा… पुलिस ने 48 घंटे में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महज दो दिन में सफल खुलासा

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ बड़वानी जिले के प्रसिद्ध बड़ी बिजासन माता मंदिर परिसर से दान राशि से भरे बैग की चोरी के मामले का पुलिस ने महज दो दिन में सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गई पूरी नगद राशि और वारदात में प्रयुक्त कार को जप्त कर लिया है।

पिकअप वाहन से चोरी किया बैग
पुलिस के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को बड़ी बिजासन मंदिर में प्राप्त दान राशि को बैंक में जमा कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मंदिर परिसर की पार्किंग में खड़े संस्था के पिकअप वाहन से दान के रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया, जिसमें 1 लाख 34 हजार रुपये नगद थे। घटना के बाद मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

एसपी के निर्देश पर टीम का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने महाराष्ट्र के जिला सोलापुर अंतर्गत थाना संगोला क्षेत्र के ग्राम सोनंद निवासी तीन आरोपियों धनसिंह पिता बाबु चव्हाण (56 वर्ष), अतुल पिता धनसिंह चव्हाण (32 वर्ष) और मिथुन पिता भरत चव्हाण (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी नगदी 1 लाख 34 हजार रुपये और एक वेगनआर कार जप्त की गई है, जिसका उपयोग चोरी की वारदात में किया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

नगर सुरक्षा समिति के सदस्य सचिन जायसवाल की खास भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस स्टाफ के साथ-साथ नगर सुरक्षा समिति के सदस्य सचिन जायसवाल की भूमिका को भी पुलिस प्रशासन ने सराहनीय बताया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ मंदिर समिति ने राहत की सांस ली है, बल्कि जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट