खबर डिजिटल कटनी -पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक संचालित सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत कटनी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी परिसर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में माननीय जितेंद्र शर्मा (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश), संजय गुप्ता (जिला सत्र न्यायाधीश), जय प्रताप चडार (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) एवं भास्कर यादव (फैमिली कोर्ट न्यायाधीश) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने वाले बाइक व कार चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं करने वाले चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई एवं उन्हें हेलमेट प्रदान कर अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने हेतु प्रेरित किया गया।जागरूकता कार्यक्रम में राहुल पाण्डेय (थाना प्रभारी यातायात), सूबेदार सोनम उईके, सुरेन्द्र सिंह, दीप गौतम, मंजय यादव, राजकुमार सहित यातायात पुलिस का अमला उपस्थित रहा। वहीं अधिवक्ता संघ से अमित शुक्ला (अध्यक्ष), प्रमोद मिश्रा, संतोष परोहा, राजेश लखेरा, सुरेश पाण्डेय, हेमंत श्रीवास्तव एवं राजकुमार तिवारी की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देना रहा।
सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला न्यायालय परिसर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम
सम्बंधित ख़बरें


