Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं की आय के स्रोतों में वृद्धि को लेकर...

ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं की आय के स्रोतों में वृद्धि को लेकर कर वसूली अभियान तेजी पर

खबर डिजिटल कटनी— कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में OSR (Own Source Revenue) बढ़ाने के उद्देश्य से टैक्स वसूली अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर के निर्देशों के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की पहचान कर टैक्स निर्धारण एवं नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत किराना दुकान, मेडिकल स्टोर, होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को टैक्स भुगतान के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं।अनुक्रम में जनपद पंचायत कटनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगवां फाटक में लगभग 20 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को टैक्स भुगतान हेतु नोटिस जारी किए गए हैं। पंचायत स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि टैक्स निर्धारित समय में जमा हों और OSR में अपेक्षित वृद्धि हासिल हो।अभियान की सतत मॉनिटरिंग जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरन प्रीत कौर द्वारा प्रतिदिन की जा रही है एवं जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायतों को आवश्यक निर्देश देकर आय के स्रोतों की समीक्षा कर रहे है।ग्राम पंचायतों के OSR लक्ष्य को प्राप्त करने व स्वावलंबन की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस पहल से ग्राम पंचायतों की वित्तीय स्थिति मजबूत और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ेगी तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट