P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराजगढ़: गुरसिमरन सिंह जी मंड का आगमन… जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

राजगढ़: गुरसिमरन सिंह जी मंड का आगमन… जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

मंड को शासन ने दी Y-श्रेणी की सुरक्षा

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के दौरे पर आए गुरसिमरन सिंह मंड ने राजगढ़ पहुंचे गुरसिमरन सिंह जी मंड को शासन द्वारा Y-श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जिले में उनके प्रथम आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु व समर्थक ने स्वागत करने पहुंच गए।

गर्मजोशी से किया स्वागत
निरंजन पीठाधीश्वर श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरि जी महाराज, श्री निरंजनी अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह जी मंड के राजगढ़ जिले में आगमन पर विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

माता जालपा के किए दर्शन
तलेन में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत वे राजगढ़ स्थित मां जालपा मंदिर पहुंचे, जहां माता जालपा के दर्शन किए। इसके बाद देवनारायण मंदिर में उनका भव्य स्वागत फूल-मालाओं से किया गया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए गुरसिमरन सिंह जी मंड ने हिंदू समाज की एकजुटता, गौ-संरक्षण, लव जिहाद,धर्मपरिवर्तन तथा आतंकवाद के समूल नाश जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।

15 जनवरी को जाएंगे उज्जैन
राजगढ़ में रात्रि विश्राम के बाद आज वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं 15 जनवरी को बागेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में वे विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट