P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदमोह: सड़क किनारे मिला बाइक सवार का शव, हादसे में युवक की...

दमोह: सड़क किनारे मिला बाइक सवार का शव, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

बाइक सवार का शव सड़क किनारे मिला, हादसे की आशंका

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत झलौन-तेंदूखेड़ा मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेजगढ़ थाना क्षेत्र के करौंदीपुरा निवासी वकील लोधी के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत सड़क हादसे में होने की आशंका जताई जा रही है।

शनिवार रात घर से निकला था

परिजनों के अनुसार वकील लोधी जबलपुर में काम करता था और शनिवार शाम बाइक से घर से जबलपुर जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित थे। रविवार सुबह नागबाबा और बगदरी के बीच सड़क किनारे युवक को रक्तरंजित हालत में पड़ा देखा गया।

पेड़ से टकराई बाइक

घटनास्थल पर युवक की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पाई गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। हालात को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई और खाई में जा गिरी।

इलाज न मिलने से मौत की भी आशंका

संभावना जताई जा रही है कि हादसे के बाद युवक रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट