P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदमोह: टॉर्च की रोशनी को लेकर हुए विवाद में किशोर पर चाकू...

दमोह: टॉर्च की रोशनी को लेकर हुए विवाद में किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

टॉर्च की रोशनी से शुरू हुआ विवाद, किशोर पर चाकू से हमला

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांगा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टॉर्च की रोशनी आंखों में पड़ने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पिता को लेने जा रहा था किशोर

जानकारी के अनुसार देवीदास अहिरवार (17), पिता लखन अहिरवार, शनिवार रात अपने पिता को अजीतपुर से मजदूरी कर लौटते समय लेने के लिए गांव के पास स्थित खुले पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। अंधेरा होने के कारण वह टॉर्च जलाकर चल रहा था, इसी दौरान रास्ते में निकेत अहिरवार निवासी पाटन के चेहरे पर टॉर्च की रोशनी पड़ गई।

कहासुनी के बाद चाकूबाजी

टॉर्च की रोशनी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद किशोर अपने पिता को लेकर लौट आया। लौटते समय आरोपी निकेत अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और किशोर की पीठ में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

रेफर होने पर नहीं मिला 108 वाहन

परिजन घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां से उसे जबलपुर रेफर किया गया। हालांकि 108 एंबुलेंस समय पर नहीं मिलने से परिजनों में रोष देखा गया और वे निजी कार से जबलपुर रवाना हुए। पुलिस ने इलाज के बाद बयान लेने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट