Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशदेवास: अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ठेले पर बोतलें रखकर...

देवास: अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ठेले पर बोतलें रखकर जताया विरोध, आबकारी विभाग पर लापरवाही के आरोप

कांग्रेस का अनूठा विरोध प्रदर्शन

खातेगांव(देवास)/धर्मेंद्र योगी/खबर डिजिटल/ शहर में बढ़ती अवैध शराब बिक्री और आबकारी विभाग की निष्क्रियता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। स्थानीय नॉवेल्टी चौराहे पर कांग्रेसियों ने ठेले पर शराब की बोतलें रखकर सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया और घर-घर शराब की होम डिलीवरी किए जाने का आरोप लगाया।

आबकारी विभाग पर लापरवाही का आरोप

यह विरोध प्रदर्शन युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर की गली-गली और मोहल्ले-मोहल्ले में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है, लेकिन आबकारी विभाग इस पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

अवैध अहातों का भी मुद्दा उठाया

प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से चल रहे अहातों का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। कांग्रेस का कहना है कि इन अहातों के कारण युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है और शहर की कानून व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।

नारे और पोस्टरों के जरिए जताया आक्रोश

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों के हाथों में “नशे में उड़ता देवास”, “शराब की होम डिलीवरी चालू है” जैसे नारे लिखे पोस्टर दिखाई दिए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट