Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशगुना: किसानों की गेहूं खरीदी में खेल? पीडीएस दुकान पर तय वजन...

गुना: किसानों की गेहूं खरीदी में खेल? पीडीएस दुकान पर तय वजन से ज्यादा निकली बोरियां

पीडीएस गेहूं वितरण में बड़ा वजन अंतर उजागर

गुना/तेज सिंह यादव/खबर डिजिटल/ राघौगढ़ तहसील के रामनगर गांव स्थित पीडीएस (उचित मूल्य) दुकान पर वितरित किए जाने वाले गेहूं में बड़ा वजन अंतर सामने आया है। राम वेयरहाउस से आई गेहूं की बोरियों का वजन 50 किलो होना चाहिए था, लेकिन तौल के दौरान कई बोरियां 51 से 53 किलो तक पाई गईं। जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा वर्ष 2025 में किसानों से राम वेयरहाउस पर गेहूं खरीदा गया था। उस समय प्रत्येक बोरी में 50 किलो 700 ग्राम गेहूं की तुलाई की गई थी। लेकिन जब वही बोरियां रामनगर की पीडीएस दुकान पर पहुंचीं और उनका वजन किया गया, तो किसी बोरी में 51 किलो 700 ग्राम, किसी में 52 किलो 700 ग्राम और किसी में 53 किलो से अधिक गेहूं निकला। इससे प्रति बोरी 1 से 3 किलो तक का अंतर सामने आया।

किस स्तर पर हुई गड़बड़ी, जांच का विषय

इस वजन अंतर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या किसानों से खरीदी के समय राम वेयरहाउस पर तुलाई में गड़बड़ी हुई, या फिर पीडीएस तक गेहूं पहुंचाने के दौरान किसी स्तर पर अनियमितता की गई—यह जांच का विषय है।

एसडीएम ने लिया संज्ञान, जांच शुरू

मामले की जानकारी मिलते ही राघौगढ़ एसडीएम अमित कुमार सोनी ने संज्ञान लिया और खाद्य आपूर्ति अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

किसान मोर्चा ने की शिकायत

भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलबंत सिंह यादव ने इस मामले की लिखित शिकायत राघौगढ़ जनसुनवाई में दर्ज कराई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट