P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSmart Meter Benefit for Consumer: दिन के टैरिफ में 20% छूट, अब...

Smart Meter Benefit for Consumer: दिन के टैरिफ में 20% छूट, अब तक 6.57 लाख स्मार्ट मीटर लगे

उपभोक्‍ता स्‍वयं बता रहे Smart Meter के फायदे

भोपाल/ खबर डिजिटल: Smart Meter Benefit for Consumer:मध्यप्रदेश की राजधानी समेत 16 जिलों में 6.57 लाख Smart Meter लगाये जा चुके हैं। उपभोक्ता अब खुद स्मार्ट मीटर से होने वाले फायदे के बारे में बता रहे हैं। केन्द्र सरकार की रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम RDSS Scheme के अंतर्गत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। जिन क्षेत्रों में स्‍मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, वहां पर समय पर बिलिंग और मीटर रीडिंग हो रही है। साथ ही दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत की छूट भी मिल रही है।

16 जिलों में अब तक 6.57 लाख मीटर लगे

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में अब तक 06 लाख, 57 हजार 147 स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक भोपाल शहर वृत्‍त में 02 लाख, 17 हजार से अधिक स्‍मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। कंपनी ने कहा है कि स्‍मार्ट मीटर लगने से उपभोक्‍ताओं को बेहतर सेवाएं, सटीक बिलिंग और ऊर्जा दक्षता में सुधार हो रहा है। स्‍मार्ट मीटर लगाने का काम समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कंपनी की टीमें लगातार कार्य में जुटी हुई हैं।

उमरिया में डीएफओ के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने खोला मोर्चा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग – Khabar Digital

स्मार्ट मीटर से दिन के टैरिफ में मिल रही 20% की छूट

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्‍मार्ट मीटर के फायदे बताते हुए कहा है कि स्‍मार्ट मीटर से रियल टाइम डेटा प्राप्‍त किया जा सकता है, जिससे उपभोक्‍ताओं को सटीक और समय पर बिलिंग सुनिश्चित की जा रही है। कंपनी ने बताया कि जहां-जहां भी स्‍मार्ट मीटर स्‍थापित किए जा चुके हैं वहां पर बिलिंग तथा रीडिंग निर्धारित समय पर हो रही है, इससे सभी उपभोक्‍ता संतुष्‍ट हैं।

नए टैरिफ आर्डर के अनुसार स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को अब खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। दिसंबर माह का बिल जो कि जनवरी माह में जारी हुआ है, उसमें दिन के टैरिफ में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपयोग की गई विद्युत के दौरान बनी यूनिट पर छूट अलग कॉलम में अंकित की गई है।

बैतूल: तेज रफ्तार जीप ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, हादसे में छात्रा की मौत – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट