भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ राजधानी में स्लॉटर हाउस को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार दोपहर कांग्रेस नेता अमित शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भोपाल स्लॉटर हाउस पहुंचा और निरीक्षण किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए।
अमित शर्मा ने आरोप लगाया कि स्लॉटर हाउस मामले को जानबूझकर दबाने और रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा स्लॉटर हाउस को सील किए जाने के बावजूद अंदर आवागमन जारी है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है।
निरीक्षण के बाद कांग्रेस ने दावा किया कि स्लॉटर हाउस को बाहर से सीज दिखाया गया है, लेकिन अंदर केवल एक ताला लगाया गया है, जिससे संदेह और गहरा गया है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


