P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी में गो-तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 5 आरोपियों...

सिवनी में गो-तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों का निकाला गया जुलूस

सिवनी तहसील/संतोष बंदेवार/खबर डिजिटल/ जिले के डूंडासिवनी थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जंगल क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

वाहन, मोबाइल और औजार जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वाहन, मोबाइल फोन और गोवंश वध में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गो-तस्करी और अवैध वध की गतिविधियों में शामिल थे।

आरोपियों का निकाला गया जुलूस

गिरफ्तारी के बाद डूंडासिवनी पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट