Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में CM मोहन यादव, देंगे करोड़ों की सौगात

उज्जैन में CM मोहन यादव, देंगे करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में देंगे करोड़ों की सौगात

भोपाल/खबर डिजिटल: CM Mohan Yadav रविवार 25 जनवरी को उज्जैन में विकास की अनेक सौगातें देंगे। सीएम मोहन यादव बहुउद्देशीय स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, हरि फाटक पुल के चौड़ीकरण और राहगिरी आंनद उत्सव और उड़ान कार्यक्रम में शामिल होंगे और विकास की अनेक सौगातें देंगे।

CM Mohan Yadav In Ujjain – सीएम उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आगर रोड़ स्थित अटल परिसर फाजलपुरा में आधुनिक और बहुउद्देशीय खेल एवं मनोरंजन सुविधाओं से युक्त स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे। एक ही स्थान पर खेल एवं मनोरंजन की सुविधाओं से सुसज्जित स्पोर्टस कॉम्पलेक्स 28 करोड़ 31 लाख रुपये से निर्मित किया गया है। इसके साथ ही आर.डी. गार्गी मेडिकल कॉलेज के नव निर्मित ऑडिटोरियम एवं कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण कर मेडिकल कॉलेज की रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।

मुरैना में नगर निगम अधिकारी पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया वार, जांच में जुटी पुलिस – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रत्नाखेड़ी में पाटीदार समाज के प्रांतीय कार्यालय का भूमि-पूजन और हरि फाटक पुल 2 लेन से चौड़ीकरण कर 6 लेन में करने का भूमि-पूजन भी करेंगे। साथ ही ग्राम डेंडिया में महालोक होटल एवं रिसोर्ट का शुभारंभ किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में रविवार को Raahgiri Anand Utsav 2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों, उड़ान कार्यक्रम के तहत मानसिक रूप से अविकसित बच्चों, दृष्टिबाधित बालक एवं बालिकाओं से भेंट कर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर बच्चों को पुरस्कृत भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्या भारती भवन उज्जैन में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।

बड़ी खबर: अविमुक्तेश्वरानंद का गहराया विवाद… सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट