P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमंदसौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन भावांतर योजना के तहत 1.17...

मंदसौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन भावांतर योजना के तहत 1.17 लाख किसानों को 200 करोड़ की राशि की अंतरित

सोयाबीन भावांतर योजना मध्य प्रदेश

मल्हारगढ़ (मंदसौर)/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के तहत प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है। मल्हारगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1 लाख 17 हजार किसानों के खातों में कुल 200 करोड़ की भावांतर राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सर्वाधिक लाभ पाने वाले किसानों को चेक वितरण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर योजना के अंतर्गत सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने वाले मल्हारगढ़ क्षेत्र के किसानों को प्रतीकात्मक रूप से चेक भी प्रदान किए। उन्होंने रघुवीर सिंह राजपूत को 95,260, मुकेश पाटीदार को 73,699, औंकार सिंह को 64,105, रामदयाल पाटीदार को 59,257 तथा जगदीश चंद्र पाटीदार को 58,522 का चेक सौंपा।

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सरकार का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय को सुरक्षित और स्थिर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। भावांतर योजना किसानों को बाजार मूल्य में उतार-चढ़ाव से बचाने का सशक्त माध्यम बन रही है।

अनुकंपा नियुक्ति पत्र का भी वितरण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संजय सिंह, पुत्र मनोहर सिंह को पुलिस आरक्षक पद हेतु अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट