नई दिल्ली : भारत से ट्रैक्टर निर्यात में नंबर 1 ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने अपनी स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के शुरुआती 10 महीनों (अप्रैल 2025 से जनवरी 2026) के दौरान 1,51,604 ट्रैक्टरों की अब तक की सबसे तेज़ बिक्री दर्ज की है। यह उपलब्धि न केवल सोनालीका की भविष्य के लिए तैयार तकनीकों की स्वीकार्यता को दर्शाती है, बल्कि किसानों के प्रति उसके ‘जीतने का दम’ के वादे को भी पुख्ता करती है।
महज तीन दशकों की अपनी यात्रा में सोनालीका ने एक छोटे शहर की कंपनी से वैश्विक स्तर तक का सफर तय किया है। वर्तमान में यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा ट्रैक्टर ब्रांड बन चुका है। कंपनी की इस सफलता के पीछे किफायती इंजीनियरिंग, उच्च उत्पादन क्षमता और दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत ट्रैक्टर निर्माण प्लांट है। हाल ही में कृषि क्षेत्र के लिए हुए बजटीय आवंटन और जीएसटी सुधारों ने भी कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा दिया है, जिससे सोनालीका जैसे प्रगतिशील ब्रांडों को घरेलू बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिली है।
कंपनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रमन मित्तल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 1.51 लाख ट्रैक्टरों की यह सबसे तेज़ बिक्री हमारे बुनियादी सिद्धांतों और किसानों के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि रबी की शानदार बुआई और अनुकूल सरकारी नीतियों के कारण आगामी समय में कृषि उत्पादकता में और वृद्धि होगी। सोनालीका अपने ईंधन-कुशल और शक्तिशाली ट्रैक्टरों के माध्यम से भारतीय किसानों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और देश की आर्थिक प्रगति में कृषि की भूमिका को सशक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


