भोपाल/परवेज खान/ खबर डिजिटल/ भोपाल के तलैया थाना इलाके में बदमाशों ने नशे की लत पूरी नहीं करने को लेकर युवक को भारी कीमत चुकानी पड़ी बदमाशों ने मुस्तुफा नाम के युवक पर हमला कर दिया युवक पर छुरी से हमला कर आरोपी फरार हो गए हमले में युवक के हाथ और पीठ और गंभीर चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है घायल युवक के दोस्त मोहम्मद हुसैन ने बताया कि आरोपी मालिक ने मुस्तुफा को पहले कॉल करके नशे का इंतेज़ाम करने को कहा जब उसने इससे इंकार किया तो बदमाश ने गाली गलौच शुरू कर दी और देख लेने की धमकी देते हुए कॉल कट कर दिया कुछ देर बाद बदमाश मालिक ने अपने साथियो साहिल बीना और अनस ताला चाबी के साथ मिलकर छुरी से हमला कर दिया उसे बचाने की हिम्मत किसी नहीं हुई चाकू के हमले से युवक खून से लथपथ हो गया थाना प्रभारी दीपक डहेरिया ने बताया मुस्तुफा नाम के युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है 3 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है युवक को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा पीड़ित परिवार का आरोप है इससे पहले भी बदमाश मालिक और उसके साथियो ने मिलकर मारपीट की थी पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है उनकी पहचान वालों से भी सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
भोपाल में नशे के विवाद में युवक पर छुरी से हमला, तीन आरोपी फरार, जांच जारी
भोपाल नशे विवाद में छुरी से हमला
सम्बंधित ख़बरें


