Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशमुरैना: आस्था के आंगन में पसरा सन्नाटा, प्रसाद लेने बुलाई गई कन्याओं...

मुरैना: आस्था के आंगन में पसरा सन्नाटा, प्रसाद लेने बुलाई गई कन्याओं पर गिरी मंदिर की छत, 3 की मौत

​भीषण हादसा: अहरौली में मंदिर की पटिया गिरने से तीन मासूमों की जान गई

मुरैना/ शुभम कुलश्रेष्ठ/ खबर डिजिटल/ मुरैना जिले के जौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अहरौली में सोमवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। यहां स्थित माता मंदिर की पुरानी छत (पटिया) अचानक भरभराकर गिर गई। इस मलबे में दबने से तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चियां और एक दंपती गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

​प्रसाद वितरण के दौरान हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 2 बजे उस समय हुआ जब मंदिर में गुंबद निर्माण के लिए पुरानी छत को हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान गांव के सतीश गौड अपनी पत्नी पृथ्वी गौड के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे। उन्होंने प्रसाद वितरण के लिए पास ही खेल रही कुछ कन्याओं को मंदिर के भीतर बुलाया था। तभी जर्जर छत की पटिया अचानक ढह गई और वहां मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए।

​मदद के लिए दौड़े ग्रामीण

​धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर घायलों और शवों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एसडीएम जौरा शुभम शर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को तत्काल कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

​घटना का विवरण

​इस दुखद घटना में 11 वर्षीय वैष्णवी सिकरवार, 7 वर्षीय छाया गोस्वामी और 9 वर्षीय करिश्मा गोस्वामी ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, घायलों में गुंजन (12), परी (8) और विद्या (6) के साथ-साथ सतीश गौड और उनकी पत्नी पृथ्वी गौड शामिल हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया था या नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट