P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​मुख्यमंत्री के आलीराजपुर दौरे की तैयारी तेज, कलेक्टर ने सभा स्थल का...

​मुख्यमंत्री के आलीराजपुर दौरे की तैयारी तेज, कलेक्टर ने सभा स्थल का लिया जायजा

कलेक्टर ने हेलिपैड से लेकर सभा स्थल तक का लिया जायजा

आलीराजपुर/ कुलदीप खराड़ीया/ खबर डिजिटल/ चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली एक बार फिर बड़े आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। सोमवार को आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) का सघन दौरा किया और आयोजन से जुड़े विभिन्न स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया।

​सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

​कलेक्टर माथुर सबसे पहले अस्थायी हेलिपैड स्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने सुरक्षा मानकों, वीआईपी मूवमेंट और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।

​आजाद कुटिया में दी श्रद्धांजलि

​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ‘आजाद कुटिया’ पहुंचीं, जहां उन्होंने अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नमन किया। मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक स्थल पर भी जा सकते हैं, जिसे देखते हुए परिसर के सौंदर्यीकरण और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए।

​समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारी

​कलेक्टर नीतू माथुर ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहीद आजाद के शहादत दिवस के अवसर पर जिले के प्रवास पर रह सकते हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने की हिदायत दी। इस मौके पर एसडीएम निधि मिश्रा और तहसीलदार जितेंद्र तोमर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट