Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेश​ड्रग्स के खिलाफ भोपाल पुलिस की स्ट्राइक, आधा किलो चरस बरामद, दो...

​ड्रग्स के खिलाफ भोपाल पुलिस की स्ट्राइक, आधा किलो चरस बरामद, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

​भोपाल में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 495 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल/ खबर डिजिटल/ राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को दबोचा है, जिनके पास से लगभग 495 ग्राम चरस बरामद की गई है। पकड़े गए माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी अधिक बताई जा रही है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

​एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि गोविंदपुरा स्थित टीआईटी मैदान के खंडहरों के पास दो संदिग्ध युवक मादक पदार्थ की खेप लेकर खड़े हैं। वे वहां किसी बड़े ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। सूचना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने तुरंत विशेष टीम गठित की और मौके पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

​बैतूल और भोपाल के रहने वाले हैं आरोपी

​पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान शेख आरिफ (44), निवासी कोठी बाजार (बैतूल) और राजा मियां (51), निवासी ऐशबाग (भोपाल) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर इनके पास से चरस के साथ दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये चरस कहां से लाए थे और भोपाल में किसे सप्लाई करने वाले थे।

​NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

​क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का खुलासा हो सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट