P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी:अस्पताल में पड़ा रहा शख्स… अस्पताल मिला पूरी तरह सुनसान

सिवनी:अस्पताल में पड़ा रहा शख्स… अस्पताल मिला पूरी तरह सुनसान

युवक का हुआ था एक्सीडेंट

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही का वीडियो सामने आया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा-सुना जा सकता है कि एक मरीज को उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही का सामना करना पड़ा, वहीं मौके पर मौजूद डॉक्टर, नर्स अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति उदासीन नजर आए।

मरीज और परिजन ने लगाई गुहार
वीडियो में मरीज,परिजन बार-बार सहायता की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन समय पर उपचार, निगरानी और संवेदनशीलता का अभाव साफ झलकता है। प्राथमिक उपचार में देरी और कर्मचारियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने पूरे घटनाक्रम को चिंताजनक बना दिया है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग
यह मामला सामने आने के बाद आमजन में रोष व्याप्त है और दोषी डॉक्टर, नर्स अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही मरीजों की जान के लिए खतरा बन सकती है।अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर क्या कार्रवाई करता है और जिम्मेदारों पर कब तक उचित कदम उठाए जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट