रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/मऊगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। यहाँ एक परिवार को अपने पड़ोसी पर भरोसा करना इतना भारी पड़ गया कि बेटी की शादी से पहले ही घर में रखे लाखो के अरमान धूल में मिल गए।
बेटी का तिलक चढ़ाने गया था परिवार
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए बाहर गया था। जाने से पहले उन्होंने घर की रखवाली की जिम्मेदारी अपने पड़ोसी को सौंपी और उन्हें घर की चाबी दे दी। लेकिन जब परिवार वापस लौटा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के ताले टूटे थे और अंदर रखा करीब 30 से 31 लाख रुपये का कीमती सामान, जिसमें सोने-चांदी के भारी आभूषण और नकदी शामिल थी, गायब था।
शादी के लिए जुटाए थे पैसे
पीड़ित पिता ने बताया कि यह जेवरात बेटी की शादी के लिए जुटाए गए थे। परिवार ने सीधे तौर पर उस पड़ोसी पर संदेह जताया है जिसे उन्होंने चाबी सौंपी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि इस बड़ी वारदात में किसी करीबी का ही हाथ है।


