मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ मुरैना के सरायछोला थाना क्षेत्र के रिठौरा खुर्द में रास्ता निकालने को लेकर विवाद हो गया, विवाद के दौरान एक युवक हत्या हो गई, जिस पर करीब दो दर्जन से अधिक हथियारबंदों युवकों ने रास्ता रोककर गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
रास्ता निकालने का विवाद
आरोपी और मृतक का परिवार आपस में पड़ोसी थे, गांव में कई दिनों से रास्ता निकलने की बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपियों ने सुबह ही मृतक परिवार को चैंलेज किया था, जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
महादेव का आरोपियों ने रास्ता रोका, उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिसके चलते वो धराशायी हो गया, उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक महादेव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।


