Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशSeoni News: छपारा के राहुल किराना स्टोर्स को जारी हुआ इंप्रूवमेंट नोटिस…...

Seoni News: छपारा के राहुल किराना स्टोर्स को जारी हुआ इंप्रूवमेंट नोटिस… मैजिक बॉक्स से खाद्य पदार्थों की जांच

सैंपलिंग की कार्रवाई तेज

सिवनी/राकेश यादव/खबर डिजिटल/ सिवनी जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार नागरिकों को स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई तेज की गई है।

विभिन्न दुकानों से लिए सैंपल
इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को जांच दल ने छपारा क्षेत्र में विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मैजिक बॉक्स के माध्यम से मौके पर ही गुणवत्ता की प्राथमिक जांच की गई।

इन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
गुप्ता नमकीन से नमकीन सेव एवं कुंदा
श्याम डेयरी से भैंस का दूध एवं पनीर
अम्बर डेयरी से दही एवं पनीर
राहुल किराना स्टोर्स से मसूर दाल
गुरुनानक किराना से सोयाबीन तेल एवं सूजी

जांच के दौरान पाई अनियमितता
जांच के दौरान राहुल किराना स्टोर्स में कुछ अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर संबंधित संचालक को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की खाद्य संबंधी शिकायत होने पर तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट