P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP News: सरकारी कर्मचारियों की कब होली की छुट्टी?… 3 या 4...

MP News: सरकारी कर्मचारियों की कब होली की छुट्टी?… 3 या 4 मार्च को मिलेगा अवकाश

सरकारी अवकाश बदलने की मांग

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ रंगों के त्योहार होली को लेकर अबकी बार असमंजस की स्थिति बन रही है, क्योंकि चंद्रग्रहण के कारण अलग-अलग तर्क दिए जा रहे हैं, कोई 3 मार्च को होली मनाने को कह रहा है, तो कोई 4 मार्च को होली मनाने की सलाह दे रहा है। ऐसे में सरकारी अवकाश को लेकर भी सही जानकारी साझा नहीं हो पा रही है, सरकारी कर्मचारियों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि आधिकारिक अवकाश आखिर किस दिन रहेगा। सरकारी अवकाश 3 मार्च को घोषित क्या गया है, लेकिन जानकार 4 मार्च को होली मनाने का कह रहे है, जिसके कारण सरकारी छुट्टी को लेकर जानकारी जुटाने में सरकारी कर्मचारी लगे हुए हैं।

3 या 4 मार्च, आखिर किस दिन सरकारी छुट्टी?
जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में धुलेंडी 4 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि सरकारी छुट्टी 3 मार्च को घोषित की गई है। इस पर कर्मचारी संगठनों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जिस दिन रंग खेला जाएगा, उसी दिन सरकारी छुट्टी घोषित की जाए। जिसको लेकर अब सरकारी हलकों में चर्चा शुरु हो गई है, ताकि कर्मचारियों को उचित दिन अवकाश दिया जाए।

मार्च 2026 की ये सरकारी छुट्टियां
राज्य सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार मार्च के महीने में छह सरकारी छुट्टियां घोषित की गई है। 3 मार्च को होली, 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20 मार्च को चैती चांद, 21 मार्च को ईद-उल-फित्र, 27 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी घोषित की गई है। इन दिनों में सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि इनमें से एक शासकीय अवकाश शनिवार को पड़ रहा है, जिससे कुल प्रभावी कार्य दिवसों की संख्या प्रभावित होना लाजिमी है।

कुल 14 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
मार्च 2026 के महीने में शनिवार और रविवार को छु्ट्टियों को मिलाकर 6 त्योहारी छुट्टियों के साथ कुल 14 दिन कार्यालय बंद रहेंगे। यानी पूरे महीने में केवल 17 दिन ही कामकाज होगा, जबकि फरवरी और जुलाई में सरकारी छुट्टियां नहीं है, इसके चलते जुलाई में 23 दिन शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। ऐसे में मार्च के महीने में सरकारी छुट्टियों की भरमार है, हालांकि होली की तारीख को लेकर फिर से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट