Indore DAVV Girls Hostel Case: इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में पढ़ने के लिए आई एक छात्रा ने अपनी साथी छात्राओं पर बॉयफ्रेंड बनाकर लाइफ एंजॉय करने का अजीब फॉर्मूला दिया। इस अजीब फॉर्मूले को लागू करने के लिए वो दबाव भी बना रही थी, जिसका खुलासा पीड़ित छात्राओं ने किया, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक्शन में आकर कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रबंधन ने जांच के बाद आरोपी छात्रा को निष्कासित कर दिया है।
हॉस्टल की 5 छात्राओं ने की लिखित शिकायत
आरोपी छात्रा के खिलाफ हॉस्टल की 5 छात्राओं ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि हॉस्टल की ही एक प्रथम वर्ष की छात्रा अपने साथी छात्राओं पर दबाव बनाकर एप के जरिए लड़कों से कॉन्टेक्ट करने का दबाव बना रही थी, कहा जा रहा था कि कॉलेज की लाइफ का असली एंजॉय करे, बॉयफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती कर मॉडर्न लाइफ को फॉलो करे। जिससे साफ होता है कि लड़कियों को मॉडर्न बनने के नाम पर गलत कामों की तरफ धकेला जा रहा था। जिसमें कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
मोबाइल एप के जरिए इश्क का नाटक
हॉस्टल की साहसी छात्राओं ने बताया कि आरोपी छात्र किसी मोबाइल एप के जरिए लड़कों से दोस्ती करने को कह रही थी, वो वीडियो कॉल पर बात करने के लिए उकसाती थी, और जब छात्राओं ने इंकार किया तो उन पर मानसिक दबाव बनाया गया। साथ ही बताया गया कि अनजान लोगों के साथ मन बहलाने के लिए घूमने के लिए भी कहा जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने मानसिक प्रताड़ना को सहने की बजाय हॉस्टल प्रबंधन से शिकायत करने का निश्चय किया।
आरोपी छात्रा को तत्काल किया निष्कासित
हॉस्टल प्रबंधन को शिकायत मिलने के बाद आरोपी छात्रा के कमरे की तलाशी ली गई, जिसमें कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। जिन्हें सबूत के तौर पर तत्काल जब्त कर लिया गया है। वहीं जांच रिपोर्ट तैयार कर कुलपति प्रो. राकेश सिंघई और रजिस्ट्रार प्रज्ज्वल खरे को सौंपी गई है। जिसके बाद छात्रा को निष्कासित किया गया, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने साफ किया कि हॉस्टल या यूनिवर्सिटी का माहौल खराब करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


