P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपुलिस की चलती गाड़ी से कूदकर फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की चलती गाड़ी से कूदकर फरार आरोपी गिरफ्तार

बिछिया पुलिस आरोपियों को वाहन से रीवा ला रही थी

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस वाहन से कूदकर भागने के बाद आरोपी कई दिनों तक फरार रहा, लेकिन अब मऊगंज जिले से उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)की वनरक्षक भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल… अनुसूचित जाति वर्ग का एक भी पद नहीं – Khabar Digital

दरअसल, हाल ही में Rewa Police Lines से कई वाहनों की चोरी का मामला सामने आया था। इस मामले में जवा थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटना बिछिया थाना क्षेत्र की होने के कारण आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए बिछिया पुलिस को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि जब बिछिया पुलिस आरोपियों को वाहन से रीवा ला रही थी, तभी रास्ते में एक आरोपी अचानक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बीपीएल कार्ड की अनिवार्यता का गरमाया मुद्दा… जनता की राय ! – Khabar Digital

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश और घेराबंदी की कार्रवाई की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को मऊगंज जिले से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मामले में सुरक्षा चूक की भी समीक्षा की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। रीवा सीएसपी राजीव पाठक ने घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने फिर उठाए किसान कल्याण पर सवाल… झूठा प्रचार करने का लगाया आरोप – Khabar Digital

देश दुनिया में घट रही कई घटनाएं, हर वक्त बदल रहा सियासी पारा,देखिए हर बड़ी अपडेट सिर्फ Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट