P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंस्टाग्राम पर रीच बढ़ाने के लिए फेक खबर की रील बनाकर कर...

इंस्टाग्राम पर रीच बढ़ाने के लिए फेक खबर की रील बनाकर कर रहा था गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंस्टाग्राम में बच्चा चोरी गिरोह की अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

छिंदवाड़ा/ खबर डिजिटल/ सोशल मीडिया में बच्चा चोरी की फर्जी खबर पोस्ट करने वाले अब सावधान हो जाएं। छिंदवाड़ा में इंस्टाग्राम में फर्जी पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, मामला कुडीपुरा थाना थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक इंस्टाग्राम में फॉलोअर्स और रीच बढ़ाने के लिए फर्जी पोस्ट की थी… पुलिस में जांच की तो भ्रामक जानकारी सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

छिंदवाड़ा जिले में बच्चा चोरी गैंग की अफवाह पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बच्चा चोरी की खबरें भ्रामक निकली है। और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे ही एक मामला कुंडीपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया जहां इंस्टाग्राम में एक युवक बच्चा चोरी गैंग की फर्जी पोस्ट डाल दी।

यह भी पढ़ें :मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)की वनरक्षक भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल…

जब कुडीपुरा पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि भ्रामक खबरें डाली गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और भ्रामक जानकारी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने अब सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और पोस्ट शेयर करने वालों युवक को गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया है।

कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इंस्टाग्राम में बच्चा चोरी गिरोह की अफवाह फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है ग्राम वनगांव निवासी पारस पिता द्वारका इवनाती ने इंस्टाग्राम से गांव में बच्चा चोरी गिरोह आने की भ्रामक रील पोस्ट की थी रील वायरल होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया महेंद्र भगत ने आमजन से अपील की है कि भ्रामक पोस्ट न करें और न ही ऐसी पोस्ट को शेयर करें अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है।

यह भी पढ़ें :रीवा में मासूम नातिन की मौत पर बवाल – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट