Gold Silver Prices Today: होली के बाद सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। सर्राफा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.53 फीसदी या 851 रुपये की बढ़त के साथ 1 लाख 62 हजार 376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। इस पर सीधा असर इजराइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध का परिणाम माना जा रहा है, जिसके चलते आने वाले समय में इसी तरह के उतार चढ़ाव के रुप में देखा जा रहा है। इसीलिये निवेशक जोखिम भरे बाजारों से पैसा निकालकर गोल्ड जैसे सेफ हैवन एसेट्स में निवेश कर रहे हैं।
चांदी के दामों ने फिर चौंकाया
होली के रंगों की बौछार के बाद सोने के दामों के बढ़ने के बाद अब चांदी के दाम भी आसमान की तरफ जाने लगे हैं, सर्राफा बाजार में भी चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती नजर आई है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 2.03 फीसदी या 5 हजार 390 रुपये की बढ़त के साथ 2 लाख 70 हजार 950 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है।
विश्व स्तर पर सोने का भाव
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में भी आज अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.15 फीसदी या 59.20 डॉलर की बढ़त के साथ 5 हजार193.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.85 फीसदी या 43.49 डॉलर की बढ़त के साथ 5 हजार 183.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
विश्व स्तर पर चांदी का भाव
वैश्विक स्तर पर सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.84 फीसदी या 1.97 डॉलर की बढ़त के साथ 85.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.79 फीसदी या 1.50 डॉलर की बढ़त के साथ 85.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


