P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़UPSC Topper Vaibhavi Agarwal : UPSC टॉपर वैभवी अग्रवाल को मुख्यमंत्री विष्णु...

UPSC Topper Vaibhavi Agarwal : UPSC टॉपर वैभवी अग्रवाल को मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने दी बधाई

UPSC Topper Vaibhavi Agarwal : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल करने वाली वैभवी अग्रवाल ने शनिवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वैभवी को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सीएम बोले ये गर्व की बात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वैभवी अग्रवाल की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, समर्पण और इच्छाशक्ति के दम पर वैभवी ने यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस तरह की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं, तो किसी भी बड़ी उपलब्धि को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से भी वैभवी की तरह अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

वैभवी के पिता और भाई भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि वैभवी अग्रवाल प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी तथा देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस मुलाकात के दौरान वैभवी के पिता शीतल अग्रवाल और भाई विनायक अग्रवाल भी मौजूद रहे।

सीएम साय की पोस्ट

सीएम साय के फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि शाबाश वैभवी… आप छत्तीसगढ़ का मान हैं, अभिमान हैं… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली होनहार बेटी वैभवी अग्रवाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने वैभवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे प्रशासनिक सेवा में अपनी प्रतिभा और संवेदनशीलता से समाज और राष्ट्र की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट