P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशT20 World Cup: भारत की जीत के लिए मिर्ची का अनुष्ठान… बगलामुखी...

T20 World Cup: भारत की जीत के लिए मिर्ची का अनुष्ठान… बगलामुखी मंदिर में 51 पुजारियों ने की महापूजा

सांसद ने यज्ञ में दी मिर्ची की आहुति

उज्जैन/खबर डिजिटल/ रविवार को शाम टी-20 विश्व कप के अंतिम मुकाबले फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन में मां बगलामुखी मंदिर में विशेष मिर्ची का अनुष्ठान किया गया। यह अनुष्ठान बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया की ओर से कराया गबया। जिसका उद्देश्य भारतीय क्रिकेट टीम की फाइनल में फतह हासिल करना था

तांत्रिक क्रियाओं की आराध्य है मां बगलामुखी
उज्जैन के भैरवगढ़ मार्ग स्थित मां बगलामुखी मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में 51 पुजारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के चित्रों के साथ मिर्ची, सरसों और अन्य पूजन सामग्री का उपयोग कर विशेष यज्ञ और अनुष्ठान किया। सांसद अनिल फिरोजिया ने यज्ञ में मिर्ची की आहुति देते हुए माता बगलामुखी से प्रार्थना करते हुए भारतीय टीम को शक्ति प्रदान करने का आराधना की, ताकि वे अंतिम मुकाबला जीत सकें और करोड़ों देशवासियों की इच्छाएं पूरी हो सकें।

महंत ने दी जानकारी
यज्ञ अनुष्ठान को पूर्ण कराने वाले महंत रामदास महाराज ने जानकार दी कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य भारतीय टीम की विजय की कामना करना था। उन्होंने कहा कि माता से प्रार्थना की गई है कि भारतीय टीम अपने विरोधियों को पराजित कर मुकाबला जीतकर भारतीयों का सिर ऊंचा करे। इसी तरह देशभर में क्रिकेट प्रेमियों में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है और देशभर के करोड़ों लोग भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट