P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में दूध की गुणवत्ता पर विवाद, ओमकार डेयरी के नमूने को...

कटनी में दूध की गुणवत्ता पर विवाद, ओमकार डेयरी के नमूने को अवमानक बताने पर उठे सवाल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— माधवनगर स्थित ओमकार दूध डेयरी से लिए गए मिक्स मिल्क (गाय एवं भैंस मिश्रित) के नमूने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट में दूध का नमूना अवमानक स्तर का पाया गया है, जिसके बाद डेयरी संचालक को नोटिस जारी किया गया है।जानकारी के अनुसार 7 जनवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा डेयरी से दूध का नमूना लिया गया था, जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया था। 22 जनवरी को आई रिपोर्ट में नमूना मानकों पर खरा नहीं पाया गया।हालांकि डेयरी संचालक ओमकार यादव ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनका दूध पूरी तरह शुद्ध है और वे नियमानुसार नमूने की दोबारा जांच कराएंगे। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 46(4) के तहत उन्हें 30 दिनों के भीतर अपील कर नमूने का दूसरा भाग पुनः परीक्षण के लिए भेजने का अधिकार है।अब देखना होगा कि दोबारा जांच में दूध की गुणवत्ता को लेकर क्या सच्चाई सामने आती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट