P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशलव जिहाद या प्यार?.. फरमान की हुई मोनालिसा… तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम...

लव जिहाद या प्यार?.. फरमान की हुई मोनालिसा… तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह

पुलिस सुरक्षा के बीच हुई शादी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ माला-मोती बेचकर फेमस हुई मोनालिसा ने रमजान में बड़ा फैसला लिया है, अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी से रातों-रात मशहूर हुईं मोनालिसा भोसले ने शादी कर ली है, उसने 11 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है, इस शादी के विरोध में उसके पिता जय भोंसले और पूरा परिवार था, इसी के चलते मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन में शरण ली और शादी में सुरक्षा की गुहार लगाई।

मोनालिसा का डरा रहा था डर
केरल में जाकर शादी करने वाली मोनालिसा को डर था कि एमपी में शादी का कड़ा विरोध होगा, इसीलिये उसने अपने बॉयफ्रेंड फरमान के साथ दूर प्रदेश में जाकर शादी कर ली।
इसलिए उन्होंने केरल को अपने लिए एक सुरक्षित स्थान के रूप में चुना। सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की रस्में पूरी की, यहां भी शादी में विरोध की स्थिति ना बने इसलिए पुलिस भी तैनात की गई थी। इस शादी में केरल के कई नेता मौजूद रहे है, जिनमें CPM राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन और मंत्री वी. शिवनकुट्टी शामिल थे।

प्रयागराज महाकुंभ में फेमस हुई थी मोनालिसा
मध्यप्रदेश के खरगोन जिला में आने वाले मंडलेश्वर की रहने वाली मोनालिसा घूम-घूमकर माला-मोती बेचने का काम करती थी, वो प्रयागराज महाकुंभ में सोशल मीडिया के माध्यम से फेमस हुई, इसी दौरान उनकी एक फोटो ने उन्हें देशभर में फेमस कर दिया था. उन्हें अपनी आंखों की वजह से काफी तारीफें मिलीं और फिल्मों में तक मौका मिल गया, मोनालिसा को जिस फिल्म में काम मिला था, उसकी शूटिंग भी चल रही थी, बाकायदा फिल्म सेट से डायरेक्टर के साथ मोनालिसा के कई फोटो सामने आए थे।

6 महीनों का प्यार बना हकीकत
मोनालिसा का कहना है कि 6 महीने पहले उसे फरमान से प्यार हुआ, लेकिन उसने सारी हकीकत जानने के बाद यह फैसला लिया कि वो उसकी होना चाहती है। फिल्म करियर को उसने अपने बॉयफ्रेंड के लिए कुर्बान करने का फैसला लिया है, हालांकि इस समय मोनालिसा को नाबालिग भी बताया जा रहा है, लेकिन केरल में प्रस्तुत किए दस्तावेजों को अनुसार मोनालिसा बालिग है, और अपने फैसले खुद ले सकती है।

डायरेक्टर ने लव जिहाद का लगाया आरोप
मोनालिसा को फिल्मों में मौके देने वाले पहले डायरेक्टर सनोज ने इसे लव जिहाद का मामला बताया. उन्होंने कहा कि ‘ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है, महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा मुझे गंगा जैसी पवित्र दिखाई दी थी, उसका प्रकृति जैसा रूप था, जिसके बाद मैंने उसे ट्रेनिंग देकर फिल्म में मौका दिया पर ये बात कुछ विरोधियों को पसंद नहीं आई, मोनालिसा साजिश का शिकार हो गई है, ये प्यार नहीं लव जिहाद है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट