P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगैस सप्लाई पर बड़ा असर!…. सिवनी में LPG को लेकर बना कंट्रोल...

गैस सप्लाई पर बड़ा असर!…. सिवनी में LPG को लेकर बना कंट्रोल रूम, प्रशासन अलर्ट

गैस एजेंसियों पर लगी लाइन

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/सिवनी जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान भू-राजनैतिक परिस्थितियों के कारण गैस आयात में आई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।

कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर रोक
इन निर्देशों के अनुसार अब एलपीजी की आपूर्ति और विपणन मुख्य रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को ही प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। चिकित्सा संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं को छोड़कर अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ता जैसे होटल, मॉल, औद्योगिक इकाइयाँ, फैक्ट्री और बड़ी मात्रा में गैस उपयोग करने वाले संस्थानों को फिलहाल कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं दी जाएगी।

गैस आपूर्ति का त्वरित समाधान
प्रशासन ने गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रवि मुकाशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम में अधिकारी और ऑपरेटरों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

खंड स्तरीय कंट्रोल रूम किए तैयार
इसके साथ ही जिले के सभी अनुभागों में खंड स्तरीय कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और गैस की कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम का गठन भी किया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट