Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशएकतरफा प्यार में महिला के अंडरगारमेंट्स चुराने लगा युवक… पूछताछ में हुआ...

एकतरफा प्यार में महिला के अंडरगारमेंट्स चुराने लगा युवक… पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से खुलासा

उज्जैन/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के उज्जैन से चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब पुलिस ने एक अंडरगारमेंट्स चोर को गिरफ्तार किया। ये चोर किसी कीमती सामान पर हाथ साफ नहीं करता था, बल्कि रस्सी पर सूखे कई कपड़ों के बीच महिला के अंतर्वस्त्रों को ढूंढकर सिर्फ उसे ही चुराकर ले जाता था, जिसने पुलिस के सामने खुलासा किया तो सभी चौंक गए।

चिमनगंज थाना इलाके का मामला
ये कहानी उज्जैन के चिमनगंज थाना इलाके के ढांचा भवन इलाके की है, जहां पर एक परिवार काफी दिनों से परेशान था, क्योंकि उसने सूखे कपड़ों की गिनती में हमेशा कुछ गायब रहता था, जब ध्यान दिया तो पता चला कि महिला के अंडरगारमेंट्स गायब हो रहे हैं, जिसके चलते परिवार ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को खंगाला तो एक युवक रोजाना आता, और सारे कपड़ों को छोड़कर महिला के अंतर्वस्त्र लेकर चलता बनता था।

इलाके के ही युवक की हरकत
सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से खुलासा हुआ कि इलाके का रहने वाला अंकित नाम का युवक घटना का अंजाम दे रहा है, जोकि देर रात एक युवक धीरे-धीरे घर के बाहर पहुंचता है, वह पहले इधर-उधर देखता है, और अंडरगारमेंट्स पर हाथ साफ लेता था। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है, जहां युवक ने पुलिस के सामने अजीब और चौंकाने वाला खुलासा किया।

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
परिवार की शिकायत के बाद परिजन ने अंकित नाम से अंडरगारमेंट्स चोर को गिरफ्तार किया, पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार करता है, उसने महिला के नाम का टैटू भी अपनी छाती पर बना रखा है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट