Dhurandhar 2 First Review: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही “पहला रिव्यू” इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है. इस वायरल पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कई लोग इसे फर्जी बता रहे हैं, तो कही इसे देखकर मस्ट वॉच कह रहे हैं.बताया जा रहा है कि यह रिव्यू किसी विदेशी फिल्म समीक्षक के नाम से शेयर किया गया, जिसमें फिल्म की काफी तारीफ की गई थी. हालांकि जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, रणवीर सिंह के फैंस ने इसकी सच्चाई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई लोगों का कहना है कि यह असली रिव्यू नहीं बल्कि किसी ने फिल्म के प्रचार के लिए बनाया हुआ पोस्ट हो सकता है.
धुरंधर 2: द रिवेंज का फर्स्ट रिव्यू
ऑनलाइन वायरल हुए एक कथित रिव्यू में लिखा था, “#धुरंधरदरिवेंज इस युग की #बाहुबली2 है!!!! सेंसर बोर्ड भी इस जबरदस्त फिल्म को देखने के बाद अवाक रह गया!” एक अन्य पोस्ट में फिल्म को चार स्टार रेटिंग दी गई और लिखा गया, “पहला भाग (लगभग 2 घंटे 10 मिनट) बिल्कुल जबरदस्त है. शुरू से ही फिल्म आपका ध्यान खींच लेती है और अंत तक बांधे रखती है… रणवीर सिंह पूरी फिल्म में पूरी तरह से बीस्ट मोड में हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और इंटेंसिटी लाजवाब है.”सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस ने इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि फिल्म की ऑफिशियल स्क्रीनिंग अभी तक नहीं हुई है, इसलिए इस तरह का “पहला रिव्यू” सामने आना शक पैदा करता है. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि आजकल फिल्मों के रिलीज से पहले इस तरह की भ्रामक जानकारी फैलाना आम बात हो गई है.
धुरंधर 2: द रिवेंज के बारे में
फिल्म के बारे में बात करें तो ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ निर्देशक Aditya Dhar की एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म पहले भाग ‘धुरंधर’ की कहानी को आगे बढ़ाती है और दर्शकों को एक बड़े मिशन और बदले की कहानी दिखाने वाली है.
इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है.


