P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRewa SDM Office : SDM कार्यालय में छलके जाम, वीडियो हुआ वायरल,...

Rewa SDM Office : SDM कार्यालय में छलके जाम, वीडियो हुआ वायरल, जांच के आदेश

Rewa SDM Office : रीवा से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होने का एक गंभीर मामला समाने आया है। रीवा एसडीएम कार्यालय हुजूर के अंदर कथित तौर पर शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यालय के दो कर्मचारी देर रात ऑफिस के अंदर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जाम टकराते दिखे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार रीवा के कॉलेज चौराहे स्थित एसडीएम कार्यालय में शनिवार की देर रात यह घटना सामने आई। वायरल वीडियो में एसडीएम के रीडर धर्मेंद्र पटेल और दिलीप पाल शराब पीते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी नशे की हालत में थे और इस दौरान वीडियो बना रहे युवक के साथ झूमाझटकी भी की गई।

मोबाइल छीनने का भी आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब युवक ने वीडियो बनाना शुरू किया तो कर्मचारियों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। घटना के बाद कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारी और एक भृत्य भी मौके से निकल गए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए है। जांच की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार को सौंपी है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट