P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा के सिटी कोतवाली क्षेत्र से गोवंश चोरी… तस्करों का CCTV फुटेज...

रीवा के सिटी कोतवाली क्षेत्र से गोवंश चोरी… तस्करों का CCTV फुटेज वायरल

पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गोवंश चोरी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। पशुपालकों का आरोप है कि तस्कर रात के अंधेरे में गोवंशों को खदेड़कर वाहन में लोड कर ले जा रहे हैं, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

गोवंश चोरी की शिकायत
मामला सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां उपरहटी इलाके के पशुपालकों ने आरोप लगाया है कि लगातार उनके गोवंश चोरी हो रहे हैं। हाल ही में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग गोवंशों को खदेड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज उजागर
पीड़ित पशुपालकों का कहना है कि यह घटनाएं थाने से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर हो रही हैं, जबकि पुलिस रात्रि गश्त के दावे करती रही है। ऐसे में लगातार हो रही चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पशुपालकों ने थाने में शिकायत देकर सीसीटीवी फुटेज सौंपा है और पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट