P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतMukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 10 हजार के बाद महिलाओं को जल्द मिलेगा...

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 10 हजार के बाद महिलाओं को जल्द मिलेगा 20 हजार, जानें कब बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे?

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana:बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है. इस योजना का मकसद राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. सरकार चाहती है कि महिलाएं खुद का काम शुरू करें और परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दें.इस योजना में पूरी राशि एक साथ नहीं दी जाती. पहले छोटी आर्थिक सहायता देकर महिलाओं को अपना काम शुरू करने का अवसर दिया जाता है. उसके बाद उनके काम का आकलन किया जाता है. यदि व्यवसाय संतोषजनक पाया जाता है, तो आगे की राशि किस्तों में दी जाती है. कुछ मामलों में यह सहायता चार चरणों में भी जारी की जा सकती है.

कब मिल सकती है दूसरी किस्त

कई महिलाओं को पहले चरण की राशि मिल चुकी है और अब वे दूसरी किस्त का इंतजार कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले चरण में भी बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपना रोजगार शुरू करें और आत्मनिर्भर बनें. जीविका दीदी कार्यालय के वरीय पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि योग्य महिला उद्यमी का चयन करके लिस्ट भेजी जाएगी. उन्होंने विश्वास जताया कि मार्च में दो लाख रुपये में से 20 लाख रुपये की राशि उद्मी महिला के बैंक खाते में जाएगी. मार्च के महीने और अप्रैल की शुरुआत तक राशि आ सकती है.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं. आम तौर पर इन दस्तावेजों की जरूरत होती है.

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता और पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्वयं सहायता समूह या जीविका से जुड़ाव से संबंधित जानकारी

इन दस्तावेजों के आधार पर पात्र महिलाओं का चयन किया जाता है और फिर उनके बैंक खाते में राशि भेजी जाती है.

यह भी पढ़ें- Happy Navratri Wishes Messages: नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये 10 शुभ संदेश, 7वां मैसेज भेज दिया तो होगी हर मनोकामना पूरी

कौन महिलाएं ले सकती हैं योजना का लाभ

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं. आवेदक महिला बिहार की निवासी होनी चाहिए और उसकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा कई मामलों में महिलाओं का स्वयं सहायता समूह या जीविका से जुड़ा होना भी जरूरी होता है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाएं अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. साथ ही ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

यह भी पढ़ें- Durga Mata Ki Aarti: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी, नवरात्रि पर जरूर गाये ये आरती, माता रानी होगी प्रसन्न


सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट